
Ranchi : झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है. इसके तहत हजारीबाग की कार्यपालक दंडाधिकारी दीपमाला को स्थानांतरित करते हुए धनबाद की कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के चार आईपीएस अफसरों का तबादला, चार को अतिरिक्त प्रभार
जानिये किसे क्या मिली जिम्मेदारी
- झारखंड प्रदेश सेवा के 5वें बैच की शारदा नुसरत को कार्यपालक दंडाधिकारी, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अमित मिश्रा, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना को वापस लेने के फलस्वरूप उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद आबिद हुसैन को मूल कोटि की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लिये जाने के फलस्वरूप इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया.
- संजय कुमार बकरा को ग्रामीण विकास विभाग से सेवा वापस लिये जाने के फलस्वरूप कार्यपालक दंडाधिकारी, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद जमाल ए रजा को ग्रामीण विकास विभाग से वापस लिये जाने के फलस्वरूप कार्यपालक दंडाधिकारी, गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अरुण कुमार तिर्की को मूल कोटि की सेवा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वापस लिये जाने के फलस्वरूप इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद आफताब अहमद मुरकुटे की सेवा ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना वापस लिये जाने के फलस्वरूप इन्हें भू-संपदा पदाधिकारी, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद सलमान जफर को खिजरी कोटि की सेवा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची की अधिसूचना वापस लिये जाने के फलस्वरूप कार्यपालक दंडाधिकारी, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद हारून रशीद को मूल कोटि की सेवा ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना वापस किये जाने के फलस्वरूप कार्यपालक दंडाधिकारी, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद कयूम अंसारी को कार्यपालक दंडाधिकारी, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- शीतल कुमारी को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- राहुल वर्मा को कार्यपालक दंडाधिकारी, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- समीर अल्फ्रेड मुर्मू को कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- कनक को कार्यपालक दंडाधिकारी, खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद अनीस को कार्यपालक पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद इम्तियाज अहमद को कार्यपालक दंडाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद शफीक आलम को कार्यपालक दंडाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- छविलाल बरला को कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- जयंत जेरोम लकड़ा को कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- पीयूष सेलिना डोना मींस को कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अनुज बांडों को कार्यपालक दंडाधिकारी, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- ज्योति वंदना कुजूर को कार्यपालक दंडाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- हीरक मन्ना केरकेट्टा को कार्यपालक दंडाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- कृष्ण मुरारी तिर्की को कार्यपालक दंडाधिकारी, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- नाजिया अफरोज को कार्यपालक दंडाधिकारी, बरही के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- बबली कुमारी को कार्यपालक दंडाधिकारी, बुंडू रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद जहूर आलम को कार्यपालक दंडाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मोहम्मद अजफर हुसैन को कार्यपालक दंडाधिकारी, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- परमेश्वर मुंडा को कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- गुलजार अंजुम को कार्यपालक दंडाधिकारी, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- एनी रिंकू कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची को कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
- श्वेता कुमारी गुप्ता को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची सदर से स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- हजारीबाग की कार्यपालक दंडाधिकारी दीपमाला को स्थानांतरित करते हुए धनबाद की कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें- लेटर नहीं लिखती तो मैं सुसाइड कर लेतीः डिप्टी कलेक्टर दीपमाला
इसे भी पढ़ें- दीपमाला के खुले पत्र पर सीएम गंभीर, दोनों अफसरों से सरकार मांगेगी जवाब, होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें- दीपमाला प्रकरण : प्रभारी आयुक्त की कार्मिक को रिपोर्ट, उचित फोरम पर दीपमाला ने नहीं रखी…




