
Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर के समीप एक जिंदा कारतूस मिलने से अफरा-तफरी मच गयी है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी गोंदा थाने की पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. गोंदा थाने की पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने गांधीनगर के समीप गोली देखी. इसके बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे हो गए थे. पुलिस ने जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया है और स्थानीय लोगों से इस मामले की जानकारी हासिल कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःपटना बम ब्लास्ट के आरोपियों को आज सुनायी जायेगी सजा, अधिकांश आंतकवादी रांची से जुड़े हैं




