Corona_UpdatesHEALTHLead NewsTOP SLIDER

Good News : देशवासियों को जल्द मिलेगी कोरोनारोधी 4 th  वैक्‍सीन, मॉडर्ना के आने का रास्‍ता साफ

फार्मासुटिकल कंपनी सिप्‍ला को मिला अप्रूवल

New Delhi : भारत में कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिलती नजर आ रही है. कोरोना के नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है. वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ भी नीचे गिरने लगा है. सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1000 से कम रहा है. इस बीच एक अच्छी खबर ये आ रही है कि भारत में चौथी वैक्सीन आने का रास्ता साफ हो गया है. देश में बहुत जल्द अमेरिका की माडर्ना वैक्सीन भी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. डीसीजीआई ने मॉडर्ना वैक्‍सीन को मंजूरी दे दी है.

यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि सिप्‍ला/मॉडर्ना को ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से कोविड-19 वैक्‍सीन इम्‍पोर्ट करने की अनुमति मिल गई है. यानी देश में मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्‍सीन आने का रास्‍ता साफ हो गया है.

इसे भी पढ़ें :5 जुलाई को पटना आयेंगे लालू प्रसाद! होनेवाला है ये बड़ा फेरबदल

सिप्‍ला ने DCGI के नोटिस का दिया था हवाला

जानकारी हो कि सिप्‍ला ने सोमवार को एक आवेदन देकर इस टीके के आयात की अनुमति मांगी थी. उसने 15 अप्रैल और एक जून के डीसीजीआई नोटिस का हवाला दिया है. नोटिस में कहा गया था कि यदि टीके को आपात उपयोग अधिककार (EUA) के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से अनुमति मिलती है तो टीके को बिना ‘ब्रिजिंग ट्रायल’ के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का अधिकार दिया जा सकता है. इसके अलावा, हर बैच को केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (CDL), कसैली से जांच कराने की जरूरत की छूट मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें :6 करोड़ बकाया, रांची के पालिका मार्केट का काम अधर में लटका

Related Articles

Back to top button