BiharLead News

5 जुलाई को पटना आयेंगे लालू प्रसाद! होनेवाला है ये बड़ा फेरबदल

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आनेवाली है. इसकी वजह लालू यादव हैं. दरअल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ये जानकारी दी कि आगमी 5 जुलाई को राजद सुप्रिमो लालू यादव पटना आनेवाले हैं. ऐसे में इस खबर के बाहर आते ही प्रशासन से लेकर सरकार तक सभी लोग परेशान नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि 5 जुलाई को राजद का स्थापना दिवस है. ऐसे में इस दिन पार्टी के मुखिया का मौजूद होना स्वाभिक है. मिली जानकारी के अनुसार अगर डॉक्टरों ने इजाजत दी तो संभव है कि आगामी 5 जुलाई को लालू यादव करीब तीन साल बाद पटना में होंगे.

इसे भी पढ़ें :कश्मीर में जिस सिख लड़की को अगवा कर किया था निकाह, लौटते ही परिवार वालों ने कराई शादी

उधर इस संबंध में राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने फिर दोहराया कि लालू यादव के पटना पहुंचने के कुछ ही दिनों के अंदर नीतीश की सरकार गिर जायेगी. हालांकि इसके पीछे का आधार क्या है यह न तो तेजस्वी यादव ने खुलासा किया है न ही भाई वीरेंद्र ने बताया.

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को परंपरागत तरीके से ही मनाया जायेगा. इसके लिए प्रशासन से इजाजत भी मांगी गयी है. अगर प्रशासन से इजाजत नहीं मिलती है, तो इस कार्यक्रम का आयेजन वर्चुअल मोड में होगा.

इसे भी पढ़ें :प्रवासी मजदूरों का डाटा तैयार करने में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकारा, कहा- मजदूरों की फिक्र नहीं

कहा जा रहा है कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश नारायण यादव, तेजप्रताप यादव, अवध बिहारी चौधरी, रमई राम, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, बुलो मंडल, ललित यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :बिहार के शिक्षा मंत्री का घेराव करने जा रहे STET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Related Articles

Back to top button