
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पापड़हाता निवासी असद जमाल को कोर्ट ने पत्नी की हत्या करने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामले की सुनवाई करते हुए चाईबासा कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश ने दोषी को सजा सुनाई है. इसके अलावा 10 हजार रूपए जुर्माना भी लगाया है. अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार ने पैरवी की थी. बता दे कि 9 जून 2021 को शिकायतकर्ता अहताशाम को सूचना मिली थी कि उनकी फुआ फरहा नाज उर्फ मोना उसके फूफा असद जमाल ने कर दी है. हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिया फंदे से लटका दिया गया था. शिकायत के बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये भी पढ़े : Chaibasa : डायन के संदेह में की आसाई कुई की हत्या, तीन गिरफ्तार




