
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना अंतर्गत जोंको गांव निवासी 50 वर्षीय आसाई कुई बोदरा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए हुए आरोपियों में गोरा हांसदा, पिताय पूर्ति और कुंडिया बोदरा शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिनों पहले उनकी भैंस मर गई थी जिस कारण उन्हें लगा कि आसाई के कारण ही उनकी भैंस मर गई है. इसको लेकर विवाद भी हुआ था. बाद में सभी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और 18 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दीपक क्रिएशन ने बताया कि घटना के बाद मृतका के पति नरान बोदरा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में सबसे पहले गोरा हांसदा ने को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जहां तक बात है डायन के संदेह में हत्या कि तो इसकी जांच की जा रही है.




