National

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में अमरनाथ आधार शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Jammu: उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार रात जम्मू में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर का दौरा किया और तीर्थयात्रा के लिये की गयीं व्यवस्थाओं की समीक्षा की. बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू से कश्मीर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना होगा जो इस वर्ष की तीर्थयात्रा की शुरुआत होगी.

उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और तीर्थयात्रियों के आरामदायक प्रवास के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की.

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें श्रद्धालुओं की सुचारू तीर्थयात्रा के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की जानकारी दी गई. सिन्हा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त कर्मचारियों को तैनात करें.

 

Related Articles

Back to top button