
Jamshedpur. सामाजिक संस्था लीगल पाइपर ने जमशेदपुर अधिसूिचत क्षेत्र समिति (JNAC) पर लापरवाही एवं भ्रस्टाचार का आरोप लगाया है. इस संबंध में संस्था के प्रतिनिधियों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है और समुचित कारवाई करने की मांग की है. संस्था के सदस्यों के अनुसार शहर में जितने भी सामुदायिक भवन हैं उनका शुल्क अक्षेस लेती है, लेकिन वहां देखरेख नहीं किया जाता है. इन भवनों में शौचालय बदतर स्थिति में है.
इसके अलावा विभिन्न इलाकों में खाली पड़े स्थानों, यहां तक कि फुटपाथ को भी अक्षेस पार्किंग बना देती है और जनता से पार्किंग के नाम पर पैसे वसूलती है. इतना ही नहीं, शहर में जितने अवैध भवन बनते हैं उन्हें पहले नक्शे के नाम पर रोका जाता है जबकि कुछ ही दिनों बाद दोबारा निर्माण होता है . इससे स्पष्ट है कि समिति में भ्रस्टाचार फलफूल रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करते हुए भ्रस्ट अफसरों पर नकेल कसने की मांग इन्होंने जिले के उपायुक्त से की है ।
यह भी पढें – जमशेदपुर : विदेशी शराब के बड़े पैमाने पर तस्करी का भंडाफोड़, 535 पेटी शराब के साथ 10 गिरफ्तार, ट्रक, बोलेरो और कार जब्त




