
Ranchi: रेलवे बोर्ड की ओर से टेक्निकल और नन टेक्निकल पदों पर परीक्षा की तारीख जारी की है जिसके लिए अभ्यर्थियों ने आवेदन 2019 में किया था.
शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के कोलकाता कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गयी, जिसमें बताया गया कि परीक्षा तीन चरणों में ली जायेगी. पहले चरण की परीक्षा 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक ली जायेगी, जिसमें स्टेनो, टीचर, ट्रांसलेटर समेत अन्य आइसोलेटेड और मिनस्ट्रियल पदों की परीक्षा होगी.
1663 पदों के लिये ये परीक्षा होगी. वहीं कुल अभ्यर्थी एक लाख तीन लाख है. इन पदों के लिये ई कॉल लेटर जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट का समय 10:30 बजे से है. और दूसरे शिफ्ट का सयम तीन बजे से है. दिव्यांग जनों को तीस मिनट अतिरिक्त दिया जायेगा. रेलवे बोर्ड कुल दो लाख 40, 640 पदों के लिये परीक्षा ली जा रही है. जिसमें दो करोड़ 44 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर से
जानकारी दी गयी कि एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर तक ली जायेगी. इसमें सीनियर मैनेजर, गार्ड, ऑफिस कलर्क , कर्मिशयल कलर्क समते अन्य पदों के लिये परीक्षा की जायेगी. ये परीक्षा नन टेक्निकल होगी. जिसमें 35 हजार 208 पदोें के लिये परीक्षा ली जायेगी. इस परीक्षा के लिये एक करोड़ 26 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
अप्रैल में संभावना है कि लेवल वन परीक्षा की: लेवल वन परीक्षा के तहत टैªक मेनटेंनर, प्वाइंट्स्मैन समेत अन्य पदों की परीक्षा होगी. एनटीपीसी परीक्षा खत्म होने के बाद इसकी तारीख जारी की जायेगी. रेलवे बोर्ड की ओर से जानकारी दी गयी कि यह परीक्षा अप्रैल में शुरू होने की संभावना है. एक लाख तीन हजार 769 पदों के लिये यह परीक्षा होगी. जिसमें एक करेोड़ 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा
जानकारी दी गयी परीक्षा के दौरान कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा. बोर्ड ने कोशिश की है कि अभ्यर्थियों को निकट से निकट सेंटर मिलें. अगर उन्हें यात्रा भी करनी पड़े तो अधिकतम एक रात की. वहीं बोर्ड की ओर से सभी जोनों के अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित किया गया है.




