
New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को आत्मनिर्भर भारत सप्ताह की शुरुआत करेंगे. एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गयी. रक्षा मंत्री कार्यालय ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा.
रक्षा मंत्री ने एक कार्यक्रम में रविवार को कहा है कि मंत्रालय की ओर से 101 उपकरणों को गेश में बनाने का फैसला बड़ा विजन वाला है. इससे आगे कहा कि इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह अगस्त को लाल किले से भाषण में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नयी लकीर खीचेंगे.
इसे भी पढ़ें – विदेश मंत्री ने गौतम बुद्ध को बताया भारतीय, नेपाल ने जताई आपत्ति, विदेश मंत्रालय की सफाई- वो वहीं पैदा हुए थे
कोरोना ने सिखाया आत्मनिर्भर होना जरूरी
राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना के संकट काल में ये बिल्कुल साफ हो गया है कि देश को आत्मनिर्भर बनना जरूरी है और हमेशा बाहर की वस्तुओं पर निर्भर भी नहीं रहा जा सकता है. साथ ही कहा कि देश का सरकार भारत की संप्रभुता पर किसी भी तरह का ठेस नहीं लगने देगी.
राजनाथ सिंह ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मंर एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जाएगा जो रोटी,कपड़ा,मकान,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में चंपारण की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर नया भारत बनाने की घोषणा की थी.
2017 में जब प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में चम्पारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने पर देश में नए भारत के निर्माण का उद्घोष किया गया था। अब प्रधानमंत्रीजी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब हम नए भारत की नींव रखेंगे तो वह आत्मविश्वास से भरपूर होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी होगा।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 9, 2020
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा कि अब प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब हम नये भारत की नींव रखेंगे, तब वो आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण होगा.
इसे भी पढ़ें – शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस को नए अध्यक्ष की जरूरत, पार्टी जल्द करे फैसला





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thanks so much for the blog post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.