Koderma

भ्रष्टाचार की दुकान है कांग्रेस पार्टी – नीरा यादव

Koderma: कोडरमा बाघीटांड स्थित परिसदन में शनिवार को प्रेस वार्ता कर विधायक डॉ नीरा यादव ने अखबारों में छपी खबरों को दिखाते हुए बताया कि यूपीए गठबंधन सरकार में रोज भ्रष्टाचार के बड़े बड़े धमाके हो रहे हैं. कांग्रेस गठबंधन में हमेशा से करप्शन से नाता रहा है. आयकर विभाग का आज तक का संभवतः सबसे बड़ा काला धन बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कांग्रेस राज्य सभा सांसद सह शराब कारोबारी धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 3 सौ करोड़ से अधिक रूपए की बरामदगी पूर्ण रूप से सरकार के मिलीभगत को दर्शाता है. इसमें झारखंड, छत्तीसगढ, बंगाल, बिहार और ओडिसा के उच्च भ्रष्टाचारियों की भी संलिप्ता लग रही है. विधायक ने इस पूरे प्रकरण को ईडी को हस्तांतरित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व या इनके सांसद विधायक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. विधायक ने कहा गांधी परिवार के पास सिर्फ आलू से सोना बनाने की मशीन नही है, बल्कि गोबर, शराब, पत्थर, कोयला, जमीन से भी सोना बनाने की मशीन अपने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को भी दे चुके हैं. धीरज साहू की सदस्यता समाप्त करने, इसपर प्राथमिकी दर्ज करने, इसकी ईडी से जांच करवाने तक हमारी आंदोलन जारी रहेगी. उनके जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, रवि मोदी, बिरेंद्र सिंह उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: धीरज साहू का 100 वर्षों से व्यापारिक घराना, जांच पूरी होने से पहले पीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्णः कांग्रेस

Related Articles

Back to top button