Crime NewsEducation & CareerLateharLead News

लातेहार : पोशाक की गुणवत्ता में मिली कमी, तीन आपूर्तिकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज

Latehar : सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को पोशाक दी जाती है, जिसमें आये दिन शिकायत होती रहती है. ऐसा ही एक मामला लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड का आया है. यहां के स्कूली बच्चों को दी जाने वाली पोशाक की गुणवत्ता में गडबड़ी पाए जाने के बाद आपूर्तिकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जिले के ऐसे तीन आपूर्तिकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING :  Ranchi की दीपिका के नेतृत्व वाली महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में गोल्ड पर साधा निशाना  

बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2019–20 में बरवाडीह प्रखंड के अंतर्गत स्कूलों में अनियमितता बरती गयी थी, जिस पर इसी साल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसी साल फरवरी माह में जांच में गड़बड़ी पायी. आपूर्तिकर्ताओं के द्वारा न तो जीएसटी और न ही टीडीएस का विवरण दिया गया. वहीं उपलब्ध करायी गयी पोशाक की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की थी.

इसके बाद 24 जून को डीसी के आदेश के बाद तीनों आपूर्तिकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जिनपर मामला दर्ज किया गया है वे गणपति इंटरप्राइजेज लातेहार, नौशिन इंटरप्राइजेज सतबरवा पलामू और रामवतार चौधरी बरवाडीह लातेहार हैं. यह एफआईआर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बलाई लाल पात्र बरवाडीह की ओर से दर्ज करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : जन आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करें

Related Articles

Back to top button