Saraikela

सरायकेलाः भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद, सरगना फरार, पिकअप वाहन और स्कूटी जब्त

Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग- अलग थाना क्षेत्रों में संचालित हो रही अवैध शराब भट्ठियों और मिनी शराब फैक्ट्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है. इसी कड़ी में गत 18 नवंबर को एसपी को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के डुडरा पंचायत के कमलपुर गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर संवैया ने बताया कि छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और शराब पैकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टिंग हेतु प्रयोग में लाए जाने वाले मालवाहक बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वाहन संख्या JH05AT- 9923 व एक स्कूटी संख्या JH05DN- 2385 समेत काफी संख्या में प्रतिबंधित सामग्रियों को भी जब्त की गई है. हालांकि शराब तस्कर गोविंदा कैवर्त और आशीत कैवर्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि गोविंदा कैवर्त अशीत कैवर्त के साथ मिलकर पार्टनरशिप में गांव में ही एक भाड़े के घर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने का फैक्ट्री संचालित कर रहा था. आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

Related Articles

Back to top button