
Mumbai : मुंबई और आसपास इलाकों में शनिवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ. मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हुए इस भूस्खलन अब तक 25 लोगों की मारे जाने की खबर है. चेंबूर के इलाके में दीवार ढहने से अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं विक्रोली में तीन लोगों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन आज से, लालू ने बताया महंगाई कम करने का नुस्खा
विक्रोली में अब तक 6 शवों को बाहर निकाला गया
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में अब तक 6 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई.
इसे भी पढ़ें :JDU के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, सीएम नीतीश करेंगे संबोधित
कई दिन से हो रही है बारिश
आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दिन से बारिश हो रही है. विक्रोली में भी हादसा हुआ है. वहां भी 6 लोगों की मौत हुई है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. रेस्क्यू आपरेशन तेज किया गया है. दीवार में कई और लोगों की दबे होने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें :Sri Lanka दौराः पहला वनडे मुकाबला आज, जानें-भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन व रिकार्ड




