JharkhandRanchi

#RanchiPolice दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को खिला रही खाना

Ranchi: लॉक डाउन में रांची पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आ रहा है. रांची पुलिस अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने का काम कर रही है.

राजधानी रांची से सटे एनएच-33 पर स्थित बुंडू टोल प्लाजा में पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिल रहा है. लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्य से बस से और पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों को पुलिस बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में रोक कर खाना खिलाने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें – #CBSE 10वीं-12वीं के बचे हुए पेपर की परीक्षा तिथि जारी, जानें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

प्रवासी मजदूरों को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही है पुलिस

पुलिस रास्ते में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही है. बुंडू डीएसपी अजय कुमार की पहल पर स्थानीय लोगों की से मदद से पुलिस दूसरे राज्य से आ रहे प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने का काम कर रही है.

इस दौरान सोशल डिस्सेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और पुलिस की इस पहल की काफी लोग सराहना भी कर रहे हैं.

दूसरे राज्य से आ रहे प्रवासी मजदूरों ने पुलिसकर्मियों से बातचीत में कहा कि वह लोग पिछले कई दिनों से भूखे हैं. पहली बार हम लोगों को किसी ने खाने के लिए पूछा है. प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी.

इसे भी पढ़ें – अनाज ना बंटने की वजह से अटा पड़ा सरकारी गोदाम, 5500 क्विंटल कडरू में तो नगड़ी में 200 ट्रक अनलोडिंग के लिए खड़े

4000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को खाना खिला चुकी है पुलिस

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को बुंडू टोल प्लाजा पर पुलिस के द्वारा रोक कर खाना खिलाया जा रहा है. इसके बाद फिर उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है.

पिछले दो दिनों के दौरान डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 4000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें – गाजियाबाद: उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, जमा हुए हजारों प्रवासी, और महज 500 मीटर की दूरी पर है कोरोना मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button