Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Sarajevo : जाने माने बिजनेस मैन लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बुधवार को बोस्निया में गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर धोखाधड़ी एवं ‘ताकत के दुरुपयोग’ के संदेह हैं.
इसे भी पढ़ें- आइसीसी टेस्ट रैंकिंगः कोहली टॉप पर बरकरार, टीम इंडिया भी पहले नबंर पर
धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग मामले में गिरफ्तार
प्रमोद मित्तल स्टील कारोबारी हैं और दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है. वहीं उनके गिरफ्तार होने के मामले में बोस्निया के एक सरकारी वकील ने कहा कि धोखाधड़ी और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में प्रमोद को गिरफ्तार किया गया है.
यह मामला उत्तरपूर्वी शहर लुकावाक में कोकिंग संयंत्र के परिचालन से संबंधित है. प्रमोद मित्तल 2003 से इस संयंत्र का सह-प्रबंधन कर रहे हैं. इस संयंत्र में करीब 1,000 कर्मचारी कार्यरत हैं.
इधर अभियोजक काजिम सेरहैटलिक ने बताया कि अभियोजन के आदेश पर पुलिस ने जीआईकेआईएल के सुपरवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- ढुल्लू महतो के आगे क्यों मजबूर है बहुमत वाली रघुवर सरकार
45 साल तक की हो सकती है सजा
जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी. इस कंपनी का प्रबंधन प्रमोद मित्तल की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स एवं एक स्थानीय कंपनी (केएचके) मिलकर करती है. इस मामले में महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य और सुपरवाइजरी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है.
सेरहैटलिक के मुताबिक दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार संदिग्धों को 45 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. संदिग्धों को बुधवार को एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा.