
Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति से लाखों रुपए की छिनतई हुई है. यह घटना रातू थाना क्षेत्र स्थित काठीटांड के पास हुई है. बताया जाता है कि व्यक्ति बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था उसी समय घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
अपराधी बाइक से थे और बाइक सवार अपराधी काफी दूर से बैंक में रुपये जमा करने आ रहे व्यक्ति का पीछा कर रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. पीड़ित व्यक्ति ने थाने में एफआईआर कराया है.




