JharkhandJharkhand PoliticsKhas-KhabarNationalNEWSRanchi

कुणाल षाडंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाक़ात,रथयात्रा को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आज नयी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की. इस दौरान राष्ट्रपति से बीजेपी प्रवक्ता ने अनुरोध किया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में अधिसूचित किए जाने की पहल की जाए. करोड़ों भारतीयों की आस्था और विश्वास का पर्व रथयात्रा सिर्फ़ उड़ीसा में ही नहीं बल्कि पूरे देश व विदेशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा भी मनाया जाता है.

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की घटनाओं की ओर दिलाया ध्यान
झारखंड में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं की ओर राष्ट्रपति का ध्यान दिलाते हुए उनसे इन मामलों पर संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करवाने का राष्ट्रपति से आग्रह किया. कहा कि झारखंड सरकार विधि व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से फेल है. झाररखंड में राज्य महिला आयोग का पद दो साल से ख़ाली है, कई थानों में महिला कोषांग पूरी तरह से ठप है जिससे सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक़ों में महिलाओं से जुड़े उत्पीडन के मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है. उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया.
इसे भी पढ़े: सीबीआई करेगी बरही के रुपेश पांडे हत्याकांड की जांच,हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चाकुलिया बढामारा रेलवे लाईन परियोजना
कुणाल षाडंगी ने राष्ट्रपति से यह भी अनुरोध किया कि चाकुलिया बढामारा रेलवे लाईन परियोजना को जल्द शुरू करवाने की वह पहल करें. इससे बहरागोड़ा रेलवे के मानचित्र पर स्थापित होगा. राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने रेलवे मंत्री से इस विषय पर चर्चा की है. उड़ीसा सरकार इस परियोजना के लिए ज़मीन देने को तैयार हो गई है. झारखंड सरकार से ज़मीन मिलने के साथ ही यह परियोजना धरातल पर उतर सकेगी. कुणाल ने राष्ट्रपति को झारखंड आने का न्यौता भी दिया, जिसपर उन्होंने बहुत जल्द झारखंड आने का आश्वासन दिया. उन्होंने राष्ट्रपति को ओडिया पर्व नुआखाई की भी शुभकामनाएं भी दी.

Related Articles

Back to top button