Court NewsCrime NewsJharkhandKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

सीबीआई करेगी बरही के रुपेश पांडे हत्याकांड की जांच,हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Ranchi: हजारीबाग के बरही के रुपेश पांडे हत्याकांड की जांच झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है. मामले की जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने को लेकर 18 वर्षीय रुपेश की मां ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की थी जिस पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की जांच पर असंतुष्टि जताते हुए मामले को सीबीआई को सौंप दिया है. कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द इस मामले को अपने हाथों में ले ले साथ ही कोर्ट ने जिला प्रशासन को भी इस मामले से संबंधित दस्तावेज तुरंत सीबीआई को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़े: जेल को इंतजार है, 7 फरार कैदियों की, पैरोल पर निकला था कैदी

फरवरी 2022 में हुई थी घटना

आपको बता दें कि 6 फरवरी 2022 को शाम 5:00 बजे रूपेश पांडे अपने चाचा के साथ बरही में सरस्वती पूजा देखने गया था उस दौरान असलम अंसारी उर्फ पप्पू मियां के नेतृत्व में 25 लोगों की भीड़ ने रुपेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले को  लेकर बरही थाना में 27 आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 59 /2022 दर्ज कराया गया था. 7 फरवरी को पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. यह भी बता दें कि पीड़ित समाज के ऊपर भी एक एफआईआर कांड संख्या 63 / 2022 दर्ज किया गया था. अब तक की हुई पुलिस जांच पर असंतोष जताते हुए हाईकोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया.सीबीआई की ओर से इस मामले में प्रशांत पल्लव ने पैरवी की.

Related Articles

Back to top button