
Khunti: बढ़ती ठंड से वृद्ध-वृद्धाओं को राहत पहुंचाने उपायुक्त शुक्रवार को शाम के साढ़े सात बजे बेलाहाथी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे. जहां उन्होंने ठंड से राहत के लिए वृद्ध-वृद्धाओं को एक जगह एकत्रित कर बारी-बारी से सबको कंबल ओढ़ाया. कंबल पाकर वृद्ध खुश हुए. उपायुक्त को आशीर्वाद देते हुए वृद्ध-वृद्धाओं ने खुशी का इजहार किया. इन कंबलों का वितरण सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित कंबल वितरण योजना के तहत किया गया.
मौके पर उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझा. उन्होंने आश्रम प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि ठंड के मौसम में आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खूंटी सदर प्रखंड और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.




