
Dhanbad : धनबाद के कतरास की रहनेवाली कोमल की शादी धनसार के दुहाटांड़ के आलोक कुमार से अप्रैल 2018 में हुई थी. कोमल का प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद से ही कोमल के साथ उसका पति मारपीट किया करता था. इसमें ससुराल के सभी लोग साथ देते थे.
दहेज की मांग की जा रही थी जिस कारण कोमल के ससुरालवाले उसके साथ हमेशा मारपीट करते थे. इन्ही सब से तंग आकर कोमल ने आत्महत्या कर की. यह कहना है कोमल के परिजनों का, जिन्होंने कतरास स्थित आवास में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें: रांची डीसी आवास के पास मिला संदिग्ध बैग, बीडीएस की टीम को बुलाया गया
कोमल के परिजनों ने बताया कि हमेशा मारपीट, प्रताड़ित किया जाता था. दहेज के लिए कोमल को काफी तकलीफ दी जाती थी. कई बार कोमल भाग कर यहां आ जाया करती थी. फिर समझौता होता तब कोमल घर जाती थी. कोमल के पति आलोक फर्जी आइडी लड़की का बना कर लड़कियों से अश्लील बात करता था. देर रात हमेशा शराब के नशे में घर आता था. कोमल द्वारा रोक टोक करने पर जान मारने की धमकी दी जाती थी. आखिरकर उसने खुद को खत्म कर लिया.
अब कोमल के परिजन, न्याय की गुहार प्रशासन से लगा रहे हैं. पुलिस कोमल के ससुरालवालों की तलाश कर रही है, लेकिन सफलता नही मिल पायी है.
आपको बता दें कि कोमल ने आत्महत्या करने से पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था. जिसमें पति, ससुराल के सभी लोगों पर मारपीट करने की बात कही थी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की




