West Bengal

#Kolkata : उत्तर 24 परगना में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Kolkata :  उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत सोदपुर थाना इलाके के घोला क्षेत्र में पार्टी के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई गयी है. एक के पैर और दूसरे के कंधे में गोली लगी है. इनकी पहचान परितोष और सोमनाथ के तौर पर हुई है. गोलीबारी का आरोप तृणमूल के लोगों पर है.

पार्टी की ओर से इस बारे में बताया गया है कि सोमवार रात ये दोनों पार्टी के कार्यक्रम से लौट रहे थे. उसी समय कथित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी. ये बचकर वहां से भाग निकले. सूचना मिलने के बाद भाजपा के और अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इन दोनों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

जहां उनका इलाज चल रहा है. सोदपुर थाने में इससे संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस जांच में जुट गयी है. हालांकि मंगलवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata :  आयुष्मान भारत के मुकाबले स्वास्थ्य साथी योजना पर फोकस करेगी ममता बनर्जी की सरकार

Related Articles

Back to top button