National

कोलकाता : चार संदिग्धों को STF ने किया गिरफ्तार, इस्लामिक स्टेट आतंकी होने का दावा

Kolkata : कोलकाता से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें से तीन लोग बांग्लादेश मूल के बताए जा रहे हैं जबकि एक भारतीय है. गिरफ्तार किए गए चारों के बारे में बताया जा रहा है कि इनके संबंध इस्लामिक स्टेट (आइएस) से हैं. सभी बांगलादेश के जमात-उद-दावा से संबंध रखते हैं. इस बात का दावा कोलकाता (स्पेशल टास्क फोर्स) एसटीएफ ने किया है.

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने सीलदा रेलवे स्टेशन के पास से चारों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगा है. जिसमें कई तरह के फोटो, वीडियो, जिहादी मैसेज, जिहादी किताबें मिली है.

इसे भी पढ़ेंःप. बंगालः टीएमसी को बड़ा झटका, दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद पर बीजेपी का कब्जा

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • मोहम्मद जिआउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जाहिर अब्बास (नवाबगंज, बांग्लादेश)
  • मोमुनर राशिद 33 साल (रंगपुर, बांग्लादेश)
  • मोहम्मद सहीन आलम उर्फ अलामिन (राजसही, बांग्लादेश)
  • रोबिउल इस्लाम (बीरभूम, पश्चिम बंगाल)

इसे भी पढ़ेंःCorruption: शिक्षा विभाग में हर काम के लिए रेट तय, स्थिति नियंत्रण से बाहर, निदेशक की अपील- ACB  को दें सूचना, होगी कार्रवाई

भारतीय तीनों बांगलादेशियों के इरादों को कामयाब करने में दे रहा था साथ

गिरफ्तार तीनों बांग्लादेशी भारत में रहकर अपने संगठन को मजबूत करने में लगे थे. सभी अपने संगठन को और बढ़ा रहे थे. वहीं इनके साथ गिरफ्तार भारतीय उनके इरादों को कामयाब करने में उनका साथ दे रहा था.

वह लगातार सोशल मीडिया के जरिये संगठन के एजेंडों को फैला रहा था. इसके लिए वीडियो, डिजिटल डॉक्यूमेंट और ऑडियो भी वायरल हुए.

इसे भी पढ़ेंःगढ़वा : अन्नराज नावाडीह घाटी में अनियंत्रित होकर गिरी बस, छह की मौत, कई घायल

Related Articles

Back to top button