West Bengal

Kolkata : श्यामनगर के बेवरली जूट मिल में ताला, 4,000 श्रमिक बेरोजगार, नाराज श्रमिकों ने की तोड़फोड़

Kolkata : उत्तर 24 परगना के श्यामनगर स्थित बेवरली जूट मिल में शुक्रवार सुबह से ताला लगा दिया गया है. मिल प्रबंधन की ओर से गेट पर सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लगाया गया है जिसके कारण मजदूरों में रोष का माहौल है. मिल बंद होने से करीब 4,000 श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे ड्यूटी पर आये तो मिल के गेट पर “सस्पेंशन ऑफ वर्क” का नोटिस लगा देखा, जिसमें मिल के सभी डिपार्टमेंट बंद रखने की जानकारी दी गयी थी.

धीरे-धीरे यह बात सभी मजदूरों तक पहुंची, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. नाराज श्रमिकों ने मिल प्रबंधन से जुड़े दो लोगों की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें : BJP विधायक ढुल्लू महतो के बचाव में रो पड़ी पत्नी, मेरे पति हैं बेकसूर, यौन शोषण पीड़िता चरित्रहीन महिला

 सस्पेंशन ऑफ वर्क” का नोटिस लगा देने की वजह से मजदूर परेशान

मजदूरों ने बताया कि करीब एक महीने से मिल में ठीक से काम नहीं हो रहा था. अब सीधे “सस्पेंशन ऑफ वर्क” का नोटिस लगा देने की वजह से मजदूर परेशान हैं. जूट मिल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि आर्थिक मंदी के कारण उन्हें कंपनी बंद करनी पड़ी है. बताया गया है कि गत 29 जनवरी से ही मिल में काम बंद कर दिया गया था. श्रमिकों का वेतन और भत्ता वगैरह नहीं दिया जा रहा था. इसके बाद त्रिपक्षीय बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि शुक्रवार को मिल दोबारा शुरू कर दी जायेगी. लेकिन जब सुबह के समय मजदूर पहुंचे तो “सस्पेंशन ऑफ वर्क” का नोटिस लगा देख आक्रोशित हो उठे.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल : आसनसोल से तड़ीपार दबंग कृष्णेन्दु मुखर्जी ने थामा भाजपा का दामन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button