
Kolkata : कूचबिहार से लगे भारत-बांग्लादेश सीमाई इलाके से एक करोड़ से अधिक मूल्य के स्वर्ण विस्कुट के साथ एक बांग्लादेशी तस्कर को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया है. आरोपित का नाम मोहम्मद मुनीर हुसैन है. वह बांग्लादेश के पावना जिला अंतर्गत फरीदपुर का रहने वाला है. सोमवार को उसे पकड़ा गया है.
इसे भी पढ़ेंः #JNU_Violence: जेएनयू में मरघटी शांति, सुरक्षा बलों की भारी तैनाती, छात्रों में डर का माहौल, कहा घर लौट जायेंगे
इस तरह हुआ गिरफ्तार
कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कूचबिहार के चांगड़ाबांधा इमीग्रेशन चेक पोस्ट के जरिये बांग्लादेशी तस्कर पासपोर्ट के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. उसकी गतिविधियां देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसे अलग ले जाकर तलाशी ली गयी. उसके पास से सोने के बिस्किट बरामद बरामद हुए. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः टीबी वर्क प्लेस पॉलिसी बनाने वाला पहला राज्य बनेगा झारखंड, खनन क्षेत्र होगा फोकस : स्वास्थ्य सचिव
कोलकाता में तस्करी करने वाला था
उसने बताया है कि बांग्लादेश से सोने को लेकर कोलकाता में तस्करी करने की फिराक में था. महानगर में वह किसे यह सोना देना चाहता था, इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी गयी है. पिछले साल भी इसी चेकपोस्ट पर सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी पढ़ेंः वेशभूषा से पहचाननेवाले प्रधानमंत्री बतायें, वो कौन लोग थे जिन्होंने जेएनयू में मारपीट की: बिनोद सिंह




