
Koderma : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर, क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया.
साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने बैठक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेजर व माइनर मिनरल्स के कार्यों मंध किसी भी प्रकार से अवैध खनन व ढुलाई ना होने पाए.
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में ईडी ने की कार्रवाई
उपरोक्त कार्य में किसी की भी संलिप्तता पाई जाती है संबंधित व्यक्ति, संस्थान पर कार्यवाई किया जाय. उन्होंने जिले में बालू के उठाव, उसके डम्पिंग की भी जानकारी ली.
उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, एसीएफ को मिलाकर एक टीम गठित करने का निर्देश दिया गया.




