Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा : पेड़ से टकरायी गाड़ी, चालक की मौके पर मौत

Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत ताराघाटी लठवहिया के पास शुक्रवार को एक इंजन से चलने वाली ठेला गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. घटना में चालक की मौत होने की सूचना है. मृतक की पहचान हसीबुल रहमान ग्राम हावड़ा बंगाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार कई साथियों के साथ आसनसोल बंगाल से झारझरिया उड़ीबाबा लेकर बिहार की ओर जाने के दौरान स्पीड के कारण नियंत्रण खो दिया और पेड़ में जाकर टकरा जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें:मनरेगाः मजदूरी दर में 12 रुपये की बढ़ोतरी, अब 210 रुपये मिलेंगे

Related Articles

Back to top button