
Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा कोवार मुख्य मार्ग पर गरचांच पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान डंडाडीह निवासी 65 वर्षीय नारायण शर्मा के रूप में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति स्कूटी से अपने घर डंडाडीह लौट रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एसआई अमित कुमार, एएसआई दिलीप कुमार मंडल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. क्षतिग्रस्त स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन फरार हो गया.




