Koderma

कोडरमा: धर्मांतरण के बढ़ रहे मामलों के बाद पुलिस की कार्रवाई, झुमरीतिलैया में प्रार्थना करवा रहे कुछ लोग हिरासत में

Koderma: कोडरमा जिले में लगातार धर्मांतरण के मामले बढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद और कोडरमा पुलिस प्रशासन एक्शन में है. रविवार को तिलैया थाना क्षेत्र स्थित पुराना बस स्टैंड के पास प्रार्थना कर रहे कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर तिलैया थाना ले आई. आरोप है कि प्रमोद नामक व्यक्ति प्रार्थना के बहाने लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था. इस दौरान लोगों की बीमारी ठीक करने की भी बात कही जाती थी. इस दौरान इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे उक्त जगह पर पहुंचे और जमकर बवाल काटा.

पुलिस को भी खबर हुई तो तिलैया पुलिस भी पहुंची और प्रार्थना करे रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया. हांलाकि उनके समर्थन में भी कई लोग थाना पहुंच गए. मामला को फिलहाल शांत कराया गया है. उल्लेखनीय हो कि हाल ही में जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत कोठियार में लगभग सौ की संख्या में घटवार समाज के लोगों ने इसे धर्म अपना लिया है, जिसके बाद इसाई मिशनरी एक बार लालच देकर धर्म परिवर्तन को लेकर निशाने पर हैं.

इसे भी पढ़ें: फिर लोबिन बने झामुमो के लिए सिरदर्द, आदिवासी मुद्दे को उभार कर पार्टी की साख पर लगा रहे हैं बट्टा

Related Articles

Back to top button