JharkhandJharkhand PanchayatKoderma

रामगढ़ उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

Ramgarh: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत तृतीय एवं चतुर्थ चरण के चुनाव के उपरांत मंगलवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ प्रभात कुमार के साथ रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान सुश्री मिश्रा एवं श्री कुमार ने सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न कराने के उद्देश्य की गई तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने रामगढ़, पतरातू एवं मांडू प्रखंड के लिए बनाए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं, पदाधिकारियों/ मतदान अभिकर्ता के लिए आने जाने हेतु चिन्हित रास्ते, महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरें अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में ईडी ने की कार्रवाई

गौरतलब हो कि तृतीय एवं चतुर्थ चरण के चुनाव के उपरांत मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी. रामगढ़ प्रखंड के लिए 15, पतरातू प्रखंड के लिए 34 एवं मांडू प्रखंड के लिए 34 टेबलों पर मतगणना की जाएगी.ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) के अभ्यर्थी स्वयं के लिए अथवा नामित एक मतगणना अभिकर्ता के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र तथा जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी स्वयं पत्र प्राप्त कर सकते हैं किंतु जो गणना अभिकर्ता जिस टेबल के होंगे वे वहीं रहेंगे दूसरे टेबल पर या वे इधर-उधर नहीं जाएंगे और अपनी गणना की बारी आने पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे.

इसे भी पढ़ें:PM CARES for Children: आठ प्रखंडों के 14 लाभुक बच्चों को डीसी ने हेल्थ कार्ड और पासबुक सौंपा

अभ्यर्थी और उनके मतदान अभिकर्त्ता को मतगणना हॉल में आने के लिए कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए मतगणना केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्रत्येक प्रखंड के मतगणना कक्ष के द्वार पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त रहेंगे जो अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश देखकर अंदर आने की अनुमति देंगे.

किसी भी मतगणना पदाधिकारी/ कर्मचारी अथवा अभ्यर्थी या अभिकर्ता को खैनी, पान मसाला मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक डायरी, लाइटर, केलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:बसंत सोरेन को राहत, चुनाव आयोग ने जवाब देने के लिए 15 जून तक का समय दिया

Related Articles

Back to top button