
Koderma. जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत थाम पंचायत के कुनीलवा डैम में डूब कर तीन बच्चों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सोमवार को तीनों बच्चे बकरी चराने गए थे. इस दौरान वे डैम में नहाने चले गए. नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चले गए ओर बाहर नहीं आ सके. सभी बच्चे थाम के हैं. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की. इधर रात के 9 बजे दो बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं. इनमें शाहनवाज (उम्र लगभग 12 वर्ष, पिता सुभान अंसारी थाम, चंदवारा) और सोहेल अंसारी (19 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी, साकिन जयपुर) शामिल है. तीसरे बच्चे की तलाश जारी है, जिसके नाम की जानकारी नहीं मिल पायी है. घटना की सूचना पाकर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.




