
Koderma: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत ढोढाकोला हदहदवा नाला के समीप वन विभाग की टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर केमिकल लदे एक टैंकर को जप्त किया है. वहीं चालक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में चंदवारा से केमिकल लोड करके ढोलकोला की तरफ ले जाया जा रहा था. इसी दौरान हदहदवा जंगल के पास इसे जब्त किया गया. रेंज़र ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक टैंकर में केमिकल लोड कर जंगल की तरफ जा रहा है. जंगल के पास से गश्ती दल को देखकर चालक गाड़ी को भगाने लगा जिसे काफ़ी दूर पीछा कर जंगल के पास जब्त किया गया. जबकि चालक राजकुमार बड़ही पिता स्वर्गीय छोटू बडही ग्राम गोलवाढाव डोमचांच को गिरफ्तार किया गया. वहीं गाड़ी को जप्त करके वन परिसर लाया गया. गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है. छापामारी अभियान में वनपाल सुरेंद्र प्रसाद, उस्मान अंसारी, किशोर कुमार यादव, छत्रपति शिवाजी, गोपाल यादव आदि मौजूद थे. उक्त केमिकल का क्या उपयोग होना था, यह जानकारी नहीं मिल पायी है. पर बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर नकली मोबिल, ग्रीस आदि के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है.
इसे भी पढ़ें: कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली को रिहा करने के मामले में सुनवाई 17 फरवरी को




