JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: एडवा का 40वां स्थापना दिवस

Koderma. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का 40वां स्थापना दिवस शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र, चाराडीह मे मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवा की जिला संयोजक पूर्णिमा राय ने कहा कि आज के ही दिन 12 मार्च 1981 को एडवा की स्थापना हुई थी. यह हमारे लिए गर्व का क्षण है. भारत में लोकतंत्र, समानता और महिलाओं की मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध देश का सबसे बड़ा महिला संगठन है. एडवा, जिसका 23 राज्यों में एक करोड़ सदस्य है. सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए संगठित होना होगा. आंदोलनों के माध्यम से, एडवा नेताओं की पहली पीढ़ी ने महिलाओं को अपने घरों के भीतर और बाहर उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए उन्हें संगठित किया. हमे देश के सार्वजनिक संसाधनों को मुट्ठी भर देशी विदेशी कॉरपोरेटों को का विरोध करना होगा.

 

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: कंस्ट्रक्शन कंपनी में चल रही अवैध आरा मशीन जब्त, लाखों की लकड़ी बरामद

 

मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि आज देश गरीबी, भूख और बेरोजगारी की गिरफ्त मे है. हमें एक भय और हिंसा मुक्त समाज के लिए महिलाओं को जोड़कर वर्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए संघर्ष की इस विरासत को साहस के साथ आगे बढ़ाना होगा. कार्यक्रम को एएनएम कोलेट मिंज, जल सहिया बेबी देवी, पोषण सखी सुवंती देवी, सहायिका उर्मिला देवी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में बिनोद साव, बबीता देवी, यशोदा देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, संजु देवी, यमुना देवी, चिंता देवी, रेणु देवी, माहेश्वरी देवी, कविता देवी, रंजु देवी, रूबी देवी, ललीता देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, पुजा देवी,  शान्ति देवी, सुशीला देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी.

 

इसे भी पढ़ें: रिम्स में 13 हजार लीटर वाले लिक्विड ऑक्सीजन टैंक का शुभारंभ, पाइपलाइन से हो सकेगी सप्लाई

Related Articles

Back to top button