
Hazaribag: चौपारण के पाण्डेयबारा में हाईवा बनाने के कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कम्पनी राजकेशरी में अवैध चल रहे आरा मशीन को वन विभाग ने जब्त कर लिया है.
चौपारण वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में चौपारण पुलिस बल की मदद से राज केशरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में अहले सुबह छापेमारी कर अवैध रूप से चला रहे आरा मशीन को जब्त किया गया.
साथ ही लगभग 5 पांच लाख मूल्य के निजी सामान में प्रयुक्त होने वाले अवैध चिरान पटरा जब्त किया गया. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कंपनी के अंदर अवैध रूप से आरा मशीन चला कर हाईवा के किनारे कटे पेड़ों को कंपनी में जमा करके अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार कर रही थी. सूचना के आधार पर वन विभाग चौपारण की टीम ने कार्रवाई की.
छापेमारी में अवैध आरा मशीन पूरा सेट सहित जप्त किया गया. टीम में वन क्षेत्र पदाधिकारी कुडो बड़ा, वनरक्षी पंकज कुमार, राहुल कुमार, अजीत कुमार गंझू, सिकंदर नायक, संटू कुमार एवं अन्य कर्मी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम




