
Ranchi : रांची के ओरमांझी में मिली सिर कटी लाश और पिठोरिया के चंदवे से मिले सिर मामले में बुधवार को रांची पुलिस ने शेख बिलाल की पत्नी सहित एक महिला और बिलाल के बेटे को घटनास्थल पर ले गयी थी. घटनास्थल पर तीनों से पुलिस ने कई सवाल किये. जानकारी के अनुसार पुलिस के हर सवाल का जवाब तीनों ने दिया.
रांची के ओरमांझी में 3 जनवरी को सिर कटी लाश की पहचान चान्हो की रहनेवाली सूफिया परवीन के रूप में हुई है. वहीं रांची पुलिस ने मंगलवार को पिठोरिया के चंदवे से एक खेत से सिर को बरामद किया था और पुलिस ने सूफिया के गायब कपड़े को भी बिलाल के घर से बरामद किया था.
इसे भी पढ़ें-फर्जी वोटर आइडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले तीन लोग गिरफ्तार
रांची पुलिस की सूफिया हत्याकांड मामले में तफ्तीश जारी है. बुधवार को बिलाल की पत्नी, एक और महिला और उसके बेटे को ओरमांझी के उस जगह पर ले गयी थी जहां सिर कटी लाश बरामद हुई थी. एसआइटी की टीम ने तीनों से घटनास्थल पर कई सवाल किये और फिर एसआइटी की टीम तीनों को पिठोरिया के चंदवे भी ले गयी जहां सिर बरामद हुआ था.
पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार बिलाल के परिवार को सूफिया की हत्या की जानकारी थी. रांची पुलिस इस बात पर तफ्तीश कर रही है कि बिलाल के परिवार की हत्या में संलिप्ता थी या नहीं. पुलिस को आशंका है कि कहीं न कहीं सूफिया की हत्या में बिलाल का परिवार भी संलिप्त रहा होगा. मंगलवार को बिलाल की पत्नी की निशानदेही पर ही सिर बरामद किया गया था. घर से सूफिया के गायब कपड़े और हथियार को भी बरामद किया गया था.




