ChatraCrime NewsJharkhand

24 किलो 480 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर रामू साव गिरफ्तार

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत दस लाख

Chatra: झारखंड के चतरा जिला की सदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को हुई अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई में फरार चल रहे अंतरराज्यीय अफीम तस्कर रामप्रवेश साव उर्फ रामू साव को 24 किलो 480 ग्राम अफीम और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें-जानिये क्यों सूफिया हत्याकांड की आरोपी शेख बिलाल की पत्नी और बेटे को घटनास्थल पर ले गयी पुलिस

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ से रामू साव की गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के रमतुण्डा गांव का रहनेवाला है.
पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत लगभग दस लाख रु बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button