JharkhandLead NewsRanchi

जानें क्यों विष्णु देव के निशाने पर आए हेमंत सोरेन, क्यों कहा कि सोरेन परिवार का रिश्वत कांड अब भी अविस्मरणीय

Ranchi: छत्तीसगढ के सीएम विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है. हेमंत ने शनिवार को रांची में अपने समर्थकों के बीच कहा था कि वे जनता के आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी सीएम बने. आपकी ताकत की बदौलत उनको (मोदी सरकार) झुकना पड़ा है. पड़ोसी राज्यों में उनको आदिवासी सीएम बनाना पड़ रहा है. पर वो रबर स्टैंप हैं. विष्णु ने हेमंत की इसी बात से नाखुशी जताई है. सोशल मीडिया (फेसबुक) के जरिए कहा कि देश भर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था. ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है. यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है. जीवन भर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है.

विष्णु ने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी हैl यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति ही अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं. सोरेन परिवार का रिश्वत कांड भी अभी तक जनता भूली नहीं है. हेमंत सोरेन को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है. अंतिम फैसला अभी बाकी है. दरअसल आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है. इसी कारण ऐसी बयानबाजी हो रही है. समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी, इसका माकूल जवाब देगी.

इसे भी पढ़ें: हुल दिवस: बाबूलाल ने संथाल परगना में लगातार घट रही जनजातियों की आबादी पर जताई चिंता, की एसआईटी से जांच कराने की मांग

Related Articles

Back to top button