
Chaibasa : नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि चाईबासा द्वारा मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा के सहयोग से गणतंत्र दिवस के 74 वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “सुनो कहानी सृष्टि की जुबानी” की प्रस्तुति कॉलेज मोड़ रूंगटा गार्डन के पास प्रस्तुत की. नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को यह बताने का प्रयास किया गया कि आज बच्चे गलत संगत में आकर धूम्रपान (गुटखा, सिगरेट) का सेवन करते हैं, और जब इसकी आदत पड़ जाती है और पैसे नहीं होते हैं तो उस समय वही बच्चा अपने मां बाप को तरह तरह के बहाने बनाकर पैसे लेते हैं, और छिपकर गुटखा एवं सिगरेट का सेवन करते, और नतीजा अंतता कैंसर जैसी भयानक बीमारी हो जाती है, बाद में घर का तिनका तिनका तक बिक जाता है, लेकिन मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ उस बच्चे की लाश. नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि आप अपने बच्चों से प्रेम जरूर करें क्योंकि वह बच्चा आपका जिगर का टुकड़ा है, आपका सपना है, आपके वंश को आगे लेकर जाने वाला पीढ़ी. लेकिन जरा सावधान भी रहने की आवश्यकता है, कहीं आपका बच्चा आपके प्यार का आपके विश्वास का नाजायज फायदा तो नहीं उठा रहा है, आप दिए गए पैसों को गलत काम में इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है इसलिए अपने बच्चों पर ध्यान जरूर रखें. आज के इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच शाखा चाईबासा के अध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया, सचिव मुकेश सहित मंच सभी सदस्य उपस्थित थे. इस नाटक में अभिनय करने वालों में प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवलाल शर्मा, जूलियानी कोड़ा, अमन मछुआ, प्रेम मछुआ एवं रुपेश मछुआ ने अपनी अपनी भूमिका को निभाई.




