
Patna : बिहार की राजधानी पटना में कुछ देर बाद शाम साढ़े चार बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे. बिहार की नयी सरकार में भाजपा की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है.
चर्चा है कि कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री होंगे. तारकिशोर को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना जा चुका है.
सूत्रों से जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार के अलावा एनडीए के चार घटक दलों भाजपा, जदयू, हम पार्टी और वीआइपी से 15 नेताओं को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है और बाद में विस्तार किया जा सकता है
जदयू के ये नेता हो सकते हैं मंत्री
विजय चौधरी
विजेंद्र यादव
अशोक चौधरी
मेवालाल चौधरी
शीला मंडल
भाजपा से ये इनकी है संभावना
तारकिशोर प्रसाद (डिप्टी सीएम)
रेणु देवी (डिप्टी सीएम)
मंगल पांडे
रामप्रीत पासवान
नंद किशोर यादव (स्पीकर)
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले ‘हम’ नेता
संतोष मांझी
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले ‘वीआइपी’ नेता
मुकेश सहनी




