
Ranchi: पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे रविन्द्र कुमार राय ने गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. उनसे गिरिडीह जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने हेतु निवेदन किया. इस संबंध में उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा. रविन्द्र राय के मुताबिक उन्होंने अपने संसदीय काल में गिरीडीह जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाने को काफी प्रयास किया था. इसके फलस्वरूप तब की राज्य की मौजूदा सरकार ने तत्कालीन उपायुक्त को इन इन कॉलेजों के लिए जमीन चिन्हित करने का आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ें: मनी लाउंड्रिंग मामला : अधिवक्ता राजीव कुमार के मामले में बहस पूरी, फैसला आज आने की उम्मीद!
रविन्द्र राय के मुताबिक गांडेय प्रखंड के धरमपुर मौजा में इंजीनीरिंग कॉलेज हेतु एवं गिरिडीह प्रखंड के योगीटांड मौजा में मेडिकल कॉलेज हेतु जमीन चिन्हित की जा चुकी है. मगर उसके बाद इस संबंध में काम आगे नहीं बढ़ा. गिरिडीह जिला राज्य का सबसे बड़ा जिला है मगर अब तक मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की सुविधा से वंचित है. रविन्द्र राय ने राज्य सरकार से भी निवेदन करते कहा है कि जल्द पहल कर गिरिडीह जिले में इन कॉलेजों की निर्माण शुरू करवाए. इस संबंध में वे बहुत जल्द मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागों के मंत्रियों से भी मिलेंगे




