Fashion/Film/T.VLead NewsTRENDING

आखिर ऐसा क्या हुआ जो अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर मांगनी पड़ी माफी

बिग बी ने ट्वीटर और फेसबुक पर पोस्ट कर क्षमा मांगी

Mumbai :  सदी के स्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो एंग्रीयंग मैन के रूप में कई दशकों तक हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन अमिताभ के व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू भी है. अमिताभ की शख्सियत का दूसरा रूप टेलीविजन देखने वाले दर्शकों ने क्विज कांटेस्ट कौन बनेगा करोड़पति में देखा होगा. इसमें अमिताभ एकदम सहज, सरल और विनम्र होस्ट की भूमिका निभाते हैं. इसमें वे एकदम आम औऱ साधारण लोगों को भी सम्मान और आदर देकर उन्हें कम्फर्टेबल बनाते हैं. अमिताभ ने एक बार फिर अपने व्यक्तित्व के इसी रूप का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है जो जिसमें उन्होंने अपनी गलती सहर्ष स्वीकार की है.

क्या है पूरा मामला

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में एक कविता अपने टीविटर और फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी. इस कविता के लेखक का नाम नही दिया गया था. अमिताभ के फैंस ने यही सोचा कि यह कविता अमिताभ ने खुद लिखी है. लाखों फैंस ने इस कविता की काफी तारीफ करते हुए  अपने कमेंटस किये थे. बाद में अमिताभ को जब पता चला कि यह कविता तिशा अग्रवाल ने लिखी है. इस पर अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंटस पर पोस्ट लिखकर माफी मांगी.

 

कौन है तिशा अग्रवाल

तिशा अग्रवाल एक मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं. ये नेचुरल फूड शेफ भी हैं. ये अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं. इन्होंने The Flying Waffle नाम से एक किताब भी लिखी है.

Related Articles

Back to top button