Corona_UpdatesSports

#21daylockdown सफल बनाने की क्रिकेटरों ने की अपील, कहा- #Corona खत्म करने का ये है आखिरी मौका

Ranchi: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का समर्थन किया है. कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का अनुपालन करते हुए इसे हर हाल में सफल बनाने की अपील देशवासियों से की है. अन्य भारतीय क्रिकेटरों के अलावा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी देशवासियों से अपने घरों में रहने की अपील दोहरायी है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र, अवकाश पर गए पुलिसकर्मियों की छुट्टी बढ़ाने की मांग

विराट की लोगों से अपील

विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है- ‘जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने घोषणा की है, पूरा देश अगले 21 दिनों के लिए आधी रात से लॉकडाउन में जा रहा है. मेरा अनुरोध एक ही रहेगा, कृपया घर पर मौजूद रहें. #SocialDistancing ही कोविड 19 का एकमात्र इलाज है.

सौरव गांगुली ने भी लोगों से घरों में रहने का किया आग्रह

बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी सभी से घर में रहने का आग्रह किया और कहा कि दुनियाभर के नागरिकों को उनकी सरकार की बातों को सुनना चाहिए.

गांगुली ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘चलो इसे साथ मिलकर लड़ते हैं. हम इस पर काबू पा लेंगे. समझदार बनो और चीजों की कोशिश मत करो. सरकार का कहना सुनो.’

इसे भी पढ़ें- #21dayslockdown : होम क्वारंटाइन का कड़ाई से पालन नहीं करना है लॉकडाउन की मुख्य वजह

रविचंद्रन ने भी किया लॉकडाउन का समर्थन

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस कदम के समर्थन में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘3 हफ्ते तक भारतवासी घर पर ही रहें.

मैं फिर से कह रहा हूं अगले 3 हफ्ते में बरती गई गैर जिम्मेदारी 2 दशकों पर भारी पड़ेगी. बहुत बढ़िया @narendramodi जी! अब आइए, हम विलाप करने के बजाय निर्देशों का पालन करें और अपनी राय दें.

इसे भी पढ़ें- कालाबाजारी रोकने के लिए झारखंड सरकार ने जारी किये खाद्यान्न के दाम, कहा- अधिक वसूली कर करें सूचित

हरभजन ने कहा 21 दिन महत्वपूर्ण

अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में ट्वीट किया है. लिखा है कि – ‘ये 21 दिन हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन हो सकते हैं… एक व्यक्ति और एक देश के रूप में… तो कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें… इस कोरोना को रोकने के लिए हमारे पास एक ही मौका है!

विराट कोहली, सौरव गांगुली, हरभजन और दूसरे क्रिकेटरों के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इसे लगातार रिट्वीट भी कर रहे हैं.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button