Khas-KhabarNationalNEWSTOP SLIDER

जानिए यूपी में कैसे हो गया एक हजार हिन्दुओं का धर्मांतरण ?

NEW DELHI : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले करीब एक हजार हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के खुलासे और इस मामले में दिल्ली से दो लोगों की गिरफ़्तारी के बाद माना जा रहा है कि यह आने वाले समय में बड़ा सियासी मुद्दा बन सकता है. यूपी एटीएस के मुताबिक, दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों ने उत्तर प्रदेश में एक हजार से अधिक हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाया, इनमें गरीब और पिछड़ों के साथ ही बेघर, मूक-बधिर और बेसहारा महिलाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : एडीजी अनिल पालटा के नेतृत्व में एसआइटी करेगी रेमडेसिविर मामले की जांच

दो साल से चल रहा था खेल

 

नोएडा के एक मूक बधिर स्कूल के भी 18 बच्चों का धर्मांतरण कराए जाने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. बताया गया है कि धर्म परिवर्तन का यह खेल दो साल से चल रहा था. लोगों को डरा धमका कर और लालच देकर धर्मांतरण करवाया जाता था. पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी बताए गए हैं, जो दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रह रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार देशभर में हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के बिछाये गये प्रेशर बम विस्फोट से लोहरदगा में बुजुर्ग की मौत

विदेशी फंडिंग की आशंका

 

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार NewsWing को बताया कि दिल्ली में  गिरफ्तार आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा है. मुख्य आरोपी ने खुद भी अपना धर्म परिवर्तन कर रखा है. यूपी एटीएस ने इसके पीछे विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है. सूत्रों के अनुसार इस मामले के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है.

पुलिस ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद महिलाओं की शादी भी कराई गई है. इस काम के लिए एक पूरा गिरोह काम कर रहा था. इन लोगों का रैकेट और भी कई राज्यों में सक्रिय होने की बात सामने आई है.

Related Articles

Back to top button