Lead NewsNationalSports

जानिये IPL के मेगा आक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ियों को मिली इंट्री

विदेशी क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 47 खिलाड़ी शामिल हैं

Mumbai : आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो हई है. बेंगलुरु में दो दिन तक चलने वाली नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी. ऑक्शन में शामिल होने वाले 550 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड यानी अपने देश की तरफ से कम से कम एक मैच खेल चुके खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, 335 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. वहीं, एसोसिएट देशों के 7 खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Ranchi के रहने वाले युवक की दुमका में हत्या, ग्रामीण विकास विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर था कार्यरत

वेस्टइंडीज़ के 34 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

आईपीएल मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची में कुल 590 खिलाड़ियों को जगह मिली है जिनमें 370 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा विदेशी क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 47 खिलाड़ी शामिल हैं. वेस्टइंडीज़ के 34, दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के 24-24, श्रीलंका के 23 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी 12-13 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में शामिल होंगे.

Country Auction List

Afghanistan 17
Australia 47
Bangladesh 5
England 24
Ireland 5
New Zealand 24
South Africa 33
Sri Lanka 23
West Indies 34
Zimbabwe 1
Namibia 3
Nepal 1
Scotland 2
USA 1

इसे भी पढ़ें : अपर बाजार की 29 दुकानें को सील करने पर ट्रिब्यूनल ने लगायी रोक, 7 व 8 फरवरी को होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button