
Ranchi : केरल में भारी वर्षा को देखते हुए सोमवार को धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है. भारी बारिश के कारण रेलवे प्रशासन ने सोमवार को इस ट्रैन का परिचालन रद्द कर दिया है. इस ट्रेन से झारखंड से वेल्लोर इलाज कराने जाने वालों की संख्या बहुत अधिक है. प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज अपने इलाज के लिए इस ट्रेन से जाते हैं. इसके अलावा बेंगलुरू ,चेन्नई जाने वालों के लिए भी प्रतिदिन एकमात्र ट्रेन है. इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलती है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने सभी पैसेंजरों को उनके दिये मोबाइल नंबर में ट्रेन के रद्द होने की सूचना दे दी है.
मंगलवार को स्थिति साफ होने पर चलेगी ट्रेन
सोमवार को ट्रेन रद्द हो जाने के बाद मंगलवार को लेकर यात्रियों में संशय बना हुआ है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि फिलहाल नोटिफिकेशन सोमवार के लिए जारी हुआ है. केरल में बाढ़ की स्थिति ठीक रहने पर मंगलवार को ट्रेन चलगी. स्थिति में सुधार नहीं होने की स्थिति में रेलवे प्रशासन नोटिफिकेशन जारी कर देगा. धनबाद से एलेप्पी जाने वाली ट्रेन में कुल कितने यात्रियों ने अपनी बुकिंग करायी थी, इसका आंकड़ा अभी तक जारी नहीं हो पाया है.




