
Deoghar: कर्नाटक के हुबली, धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में देवघर के दो युवा भाग लेगें. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विभिन्न राज्यों के बच्चे अपनी भागीदारी निभाएंगे. झारखंड सरकार की ओर से राज्य के 100 बच्चे इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जिसमें देवघर से देवघर महाविद्यालय दो छात्रों का चयन हुआ है. जिसमें से देवघर के किशन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें. साथ ही अन्य एक छात्र पालोजोरी प्रखंड के दुबराजपुर का रहने वाले का चयन नेहरू युवा केंद्र से झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है. राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र शुभम मंगलम के चयन पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अभिषेक मंडल ने शुभम को बधाई और शुभकामनाएं दी. बता दें कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर किया जाता है.
इसे भी पढ़ें: अगले 2 सालों में सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध होगी आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं: हेमंत सोरेन




