JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली सामाजिक संस्था “अंत्योदय” ने पार्वती घाट के कर्मचारियों को किया सम्मानित

Jamshedpur : जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लावारिस शव और आर्थिक रूप से परेशान लोगों को अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी को दूर करते हुए अंतिम संस्कार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाली संस्था अंत्योदय द्वारा पार्वती श्मशान घाट परिसर में इस कार्य में अपनी सेवा देने वाले पार्वती श्मशान घाट प्रबंधक समेत श्मशान घाट के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार मौजूद रहे. तरुण कुमार ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया. इस दौरान अब तक जितने भी शव का अंतिम संस्कार किया गया है उनकी आत्माओं की शांति के लिए हवन सह सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए संस्था “अंत्योदय” के संस्थापक प्रवीण सेठी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन इस अंत्योदय की नींव रखी गई और यह प्रण लिया गया कि आर्थिक रूप से परेशान लोगो और जिला पुलिस के समक्ष अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी को दूर करते हुए पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के कार्य को किया जाएगा. अब तक 36 शवो का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है, जिसमें जिला वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार का भी मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक परेशानी से जूझ रहा हो और अंतिम संस्कार में किसी तरह की परेशानी आ रही हो तो उनके नंबर 9204886232, 7004813335 पर संपर्क कर उनसे सहायता प्राप्त कर सकता है. कार्यक्रम में सुभाष घोष, विश्वजीत दास, मिथिलेश यादव,गणेश, प्रवीण प्रसाद,विनीत कुमार,अंशु दुबे समेत अंत्योदय के सभी लोगों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button