JharkhandLead NewsRanchi

जेपीएससी में अमिताभ चौधरी का आज आखिरी दिन, छह जुलाई से पद हो जाएगा खाली

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष का पद छह जुलाई से खाली हो जाएगा. मौजूदा अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का अंतिम कार्य दिवस 5 जुलाई यानी आज है. जेपीएससी के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच साल का होता है. लेकिन पांच जुलाई को अमिताभ चौधरी की उम्र 62 साल पूरी हो रही है. इसलिए उन्हें ये पद छोड़ना पड़ेगा.

नई नियुक्ति होने तक आयोग की सीनियर मेंबर डॉ अजीता भट्टाचार्य को अध्यक्ष का प्रभार मिल सकता है. सुधीर त्रिपाठी के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के रूप में अमिताभ चौधरी ने अक्टूबर 2020 में योगदान देना शुरू किया था. चौधरी के कार्यकाल में सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड 251 दिन के अंदर जारी किया. इनके कार्यकाल में ही अन्य चार सदस्यों सहित आयोग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित नियुक्ति की गयी. साथ ही रिजल्ट जारी किया गया. इससे पहले जेपीएससी के सुधीर त्रिपाठी, के विद्यासागर, डीके श्रीवास्तव, जेएल उरांव और शिव बसंत अध्यक्ष रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur sucide : बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles

Back to top button