JharkhandKhunti

खूंटी गैंगरेप मामला : कोर्ट से रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िताओं को छोड़ा

Khunti : राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कोचांग में 19 जून को रेप की शिकार हुई पांच लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया है. गौरतलब है कि बुधवार दो सभी लड़कियों को कोर्ट से रिलीज ऑर्डर मिला था जिसके बाद पुलिस ने सभी को घर जाने दे दिया. जिसके बाद तीन लड़कियां अपने गांव चली गयी. जबकि उनमें से दो आशा किरण संस्था चली गयी. गौरतलब है कि जन-जागरुकता फैलाने गयी पांच लड़कियों के साथ हथियार के बल पर रेप हुआ था जिसके बाद से वो सभी पुलिस हिफाजत में थी.

इसे भी पढ़ें- रांची के बैंकों और एटीएम में ‘नोटमंदी’, नहीं मिल रहे 2000 के नोट

लड़कियों ने दूसरे शहर में रहकर जीवन बिताने का लिया निर्णय

वहीं गांव जाने के बाद भी लड़कियां अपने घरों में नहीं रहना चाहती हैं. रेप के सभी आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं इसी वजह से लड़कियों में डर है कि कहीं फिर से सभी आरोपी उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान ना पहुंचाएं. सभी लड़कियों ने इसी डर से गांव छोड़ने का फैसला किया है. साथ ही उन्हें समाज का डर भी है. सभी लड़कियों ने दूसरे शहर में रहकर जीवनयापन करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें- राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन

क्या है मामला

ज्ञात हो कि 19 जून को खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है. दरअसल, पांचों लड़कियां आशा किरण नाम के एनजीओ की ओर से मानव तस्करी के ख़िलाफ़ नुक्कड़ नाटक करने यहां पहुंची थी. और मंगलवार को कोचांग के स्टॉपमन मीडिल स्कूल में नुक्कड़-नाटक कर रहीं थी, इसी दौरान दो बाइक पर 5-6 लोग आए और बंदूक की नोक पर लड़कियों को जंगल ले गए. जहां उनके साथ दरिंदगी की गई.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button