ChaibasaJharkhand

Chaibasa : करलाजुड़ी में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” का विधायक दीपक बिरुवा ने किया उदघाटन

Chaibasa : उत्क्रमित मध्य विद्यालय करलाजुड़ी परिसर में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दीपक बिरुआ मौजूद रहे. विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाया गया. कार्यक्रम में बीडीओ मुंडा गोविंद पूर्ति, मुखिया अनिता सुंडी , प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सतीश सुंडी, मोनिका बोयपाई, सुमी पूर्ति, चंद्र मोहन बारी, डुबलिया पूर्ति आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button